AIIMS INI CET 2022: एम्स आईएनआई सीईटी के एडमिट कार्ड जारी, प्रवेश परीक्षा 14 नवंबर को होगी

AIIMS INI CET 2022: एम्स आईएनआई सीईटी के एडमिट कार्ड जारी, प्रवेश परीक्षा 14 नवंबर को होगी


INI CET 2022 Admit Card Released: INI CET 2022 प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए, छात्रों को पंजीकरण आईडी, यूनिक परीक्षा कोड (यूईसी) और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। INI CET 2022 परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित होने वाली है।
इन्हें भी पढ़ें। 

INI CET 2022 Admit Card Released: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आवेदक INI CET के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। INI CET 2022 प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए, छात्रों को पंजीकरण आईडी, यूनिक परीक्षा कोड (यूईसी) और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। INI CET 2022 परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित होने वाली है।

चिकित्सा विशेषज्ञता पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि आईएनआई सीईटी एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य विभिन्न परास्नातक या स्नातकोत्तर (पीजी) स्पेशयलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करना है। इनमें डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम), मास्टर्स ऑफ सर्जरी (एमएस), मास्टर ऑफ चिरुर्गी (एमसीएच), मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) आदि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हैं।
इन्हें भी पढ़ें। 

INI CET से इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

आईएनआई सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र देश भर में एम्स संस्थानों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के पात्र होंगे। कुछ एम्स परिसर जैसे- एम्स दिल्ली, एम्स जोधपुर, एम्स पटना, जे-आईपीएमईआर या जिपमर पुडुचेरी, पीजीआई चंडीगढ़, एम्स भोपाल, एम्स भुवनेश्वर, एम्स रायपुर, एम्स ऋषिकेश और निमहंस बेंगलुरु हैं। हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरणों का उल्लेख यहां इस खबर में किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें। 

INI CET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • My Page ऑप्शन पर INI CET एडमिट कार्ड डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • दूसरी विंडो पर री-डायरेक्ट होने के बाद, अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • INI CET 2022 के एडमिट कार्ड में आवेदन संख्या, रोल नंबर और INI CET 2022 परीक्षा केंद्रों जैसे विवरणों का उल्लेख होगा।
UPPSC Computer Operator Recruitment 2021 for 5 Posts – Apply

Post a Comment

0 Comments