मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ

 मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2023 सत्र में दाखिले का आगाज गुरुवार को हो गया है। जनवरी सत्र में डिप्लोम, सार्टिफिकेट और जागरूकता पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश होगा। दाखिले की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है।

इस दौरान प्रवेश सत्र जुलाई 2022 में सर्वाधिक प्रवेश के लिए क्षेत्रीय केंद्र समन्वयकों, प्रवेश अनुभाग के कर्मचारियों एवं 1000 से अधिक छात्र संख्या वाले 25 अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने प्रवेश विवरणिका सत्र 2022-2023 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के रजत जयंती वर्ष पर सर्वाधिक संख्या में प्रवेश होना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। सीमित साधनों में हमें प्रदेश के गांव गांव तक पहुंचना है। यह काम हमारे क्षेत्रीय समन्वयक एवं अध्ययन केंद्रों के समन्वयक बहुत अच्छे ढंग से कर सकते हैं। कुलसचिव कर्नल विनय कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने केंद्र समन्वयकों के प्रयास की सराहना की। प्रवेश प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर परविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मनोज कुमार बलवंत आदि मौजूद रहे

👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE

Post a Comment

0 Comments