19 तक चलेगी शीतलहर, 22 से बारिश के आसार

 19 तक चलेगी शीतलहर, 22 से बारिश के आसार


लखनऊ: दिनभर धूप के है, लेकिन पश्चिम से चल रही हवा से गलन बरकरार है। 19 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में शीतलहर के आसार हैं। वहीं, 22 जनवरी से बारिश भी हो सकती है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे। उसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़त दर्ज हो सकती है। 19 जनवरी की सुबह तक प्रदेश के लगभग 25 जिलों में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत शीतलहर और ठंड के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चलने वाली बर्फीली हवाओं और बंगाल की खाड़ी की ओर से आने वाली पूर्वी हवाओं के मिश्रण से तापमान में आमूलचूल परिवर्तन हो सकता है।


22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। बुधवार को लखनऊ समेत आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है।

हर महीने ले रहे मोटी पगार, स्कूल जाने के लिए कुछ गुरुजी आज भी नहीं होते तैयार


👉JOIN WHATSAPP GROUP - CLICK HERE

Post a Comment

0 Comments