प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों करेंगे प्रतिभाग, पाएंगे प्रमाण-पत्र, पढ़े सूचना

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों करेंगे प्रतिभाग, पाएंगे प्रमाण-पत्र, पढ़े सूचना


प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों के बच्चों करेंगे प्रतिभाग, पाएंगे प्रमाण-पत्र, पढ़े सूचना 


फतेहपुर : परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में संविधान के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए शासन ने तैयारी कर ली हैं। संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दीक्षा पोर्टल से आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को 28 फरवरी तक आवेदन मान्य होंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करे - यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभागी बनाया जाए। राष्ट्र के जागरूक नागरिक बनने के लिए छात्रों को संविधान की मुख्य विशेषताओं से जागरूक होना जरूरी है। बीएसए बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देश के एक जिम्मेदार नागरिक होने के मूल्यों को विकसित करना है। एक शांति पूर्ण स्वस्थ और समृद्ध देश के निर्माण में उनकी जिम्मेदारी के विषय में उन्हें स्मरण कराना है।

252 प्रश्न होंगे प्रतियोगिता में, मिलेगा प्रमाण पत्र

- सुलभ प्रसंग के लिए केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली भारत सरकार के पत्र के आलोक में छात्रों को संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संबंधित लिक भी जारी कर दिए गए हैं। हिदी और अंग्रेजी माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बच्चों व युवाओं को संविधान के मूल्यों को अंगीकार करने के लिए एक आकर्षक मंच प्रदान करेगी। इसमें 252 प्रश्न रहेंगे। छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए योग्यता प्रमाण पत्र के साथ साथ भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा।

Nainital Bank Clerk / MT Recruitment 2022
Bank of Maharashtra Generalist Officer Recruitment 2022

Post a Comment

0 Comments